Mahtari Vandana Yojna: पात्र महिलाओं को लगा बड़ा झटका..कल नहीं आएंगे बैंक खातों में पैसे, विभाग ने बताई ये वजह

रायपुर. Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना में प्रदेश भर के लगभग 70 लाख महिलाओं ने फॉर्म भर दिया हैं। इस योजना के तहत् प्रथम किस्त की राशि कल यानी की 7 मार्च को महिलाओं के खाते में आनी थी। लेकिन, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही हैं। जिससे महतारियों के लिए निराशा हाथ लगेगी। दरअसल, महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया हैं कि, कल यानी 7 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। बताया गया हैं कि, इसके लिए नई तारीख फिर से तय की जाएगी।

खबर आ रही हैं कि, छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलने वाली राशि का ट्रांसफर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना था। जिसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शेड्यूल तैयार किया गया था। लेकिन, इसी बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि, पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ बुलाने की तैयारी चल रही हैं। जिसके चलते महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि महिलाओं के खाते में कल नहीं डलेगी।

इसे भी पढ़िए – CG Sahayak Shikshak Bharti 2024: सहायक शिक्षक भर्ती ऑनलाईन काउंसिलिंग इस तारीख़ से, इस रैंक तक कैंडिडेट्स कर सकेंगे काउंसिलिंग.!

Breaking News: जंगल में मिली युवक की सिर कटी लाश.. शादी में गया था युवक.. जांच में जुटी पुलिस!..

CG shikshak Bharti 2024: शिक्षक भर्ती के लिए नए नियम तैयार, इस बार प्राइमरी-मिडिल टीचर भर्ती में इस डिग्रीधारियों को नहीं मिलेगी एंट्री, CG TET की Exam 7 जुलाई को!