Chhattisgarh News: किसान स्कूल के लोकार्पण करने आ रहे स्पीकर का बैलगाड़ी में सवार किसान करेंगे अगुवानी…



जांजगीर चांपा। जैव विविधता दिवस के अवसर पर जिले के जैविक कृषि ग्राम बहेराडीह किसान स्कूल का लोकार्पण करने आ रहे छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का अन्नदाता किसानों के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। इस बीच स्पीकर के काफिले के साथ किसानो का बैलगाड़ी भी होगा। वहीं किसानों ने किसान स्कूल को न सिर्फ धान की बालियो से सजाया है बल्कि कार्यक्रम स्थल को हरे भरे पत्तियों का मंडप तैयार किया गया। जहाँ जन चौपाल लगेगा वहां पर किसानों का कृषि उपकरण व विलुप्त चीजों को धरोहर के रूप में सजाया गया है।



कार्यक्रम संयोजक कृषक दीनदयाल यादव ने बताया कि इस किसान स्कूल में किसानों को कृषि क्षेत्र में 18 अलग अलग विषयों में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में थ्योरी और प्रेक्टिकल दोनों तरह की जानकारी दी जाएगी। स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि उनके टीम में ऐसे मास्टर ट्रेनर हैं। जो नेशनल एकेडमी ऑफ़ रूडसेटी, भारत सरकार से प्रमाणित हैं। किसानों को प्रशिक्षण निशुल्क दिया जायेगा। मगर प्रशिक्षण गैर आवासीय होगा। किसानों को आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा के लिए किसान उत्पादक संगठन का प्रयास जारी है।

उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि क्षेत्र में खरीफ फ़सल, रबी फसलों के साथ साथ पशुपालन, डेयरी, मुर्गी पालन, मछली पालन, लाख उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, सब्जी खेती नर्सेरी प्रबंधन, कोसा किटपालन, व अन्य विषयों की जानकारी नहीं मिल रहा था। किसानों की इस समस्या को देखते हुए यहाँ पर किसानों के सहयोग से किसान स्कूल खोला गया है। जिसका लाभ स्थानीय जिले के साथ साथ अन्य जिला और भारत के कई राज्यों के किसानों को मिलेगा।

IMG 20220522 WA0005