Chhattisgarh News: बसपा विधायक केशव चन्द्रा और बिंदु बंजारे एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देंगे समर्थन

जांजगीर-चाम्पा। एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को रायपुर पहुंची थी। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद विधायक सहित बसपा के विधायकों ने भी अपने समर्थन दिया है। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर के बसपा विधायक एवं पामगढ़ बसपा विधायक द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे रहे है। जिले के दोनों बसपा विधायकों केशव चंद्रा एवं इंदु बंजारे एनडीए उम्मीदवार दौपदी मुर्मू के साथ है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एयरपोर्ट के बाहर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया, और सभी विधायकों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की है। शुक्रवार को NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचीं। उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। रायपुर के प्राइवेट होटल में हुए कार्यक्रम के दौरान बसपा और जनता कांग्रेस के विधायकों ने भी द्रोपदी मुर्मू को अपना समर्थन दे दिया।

अब द्रौपदी के समर्थन को लेकर बयान वाली सियासी महाभारत शुरू हो चुकी है। कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेता एक-दूसरे को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं। साय बोले- भाजपा करती है आदिवासियों का सम्मान, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी समाज की तरफ से धन्यवाद दे रहे हैं। बसपा और जनता कांग्रेस नेता भी समर्थन दे रहे हैं, जितना आदिवासियों का सम्मान भाजपा करती है उनका कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कांग्रेस का पलटवार करते हुए आदिवासी महिला को जिस तरह भाजपा प्रोजेक्ट करते हुए सियासी तीर कांग्रेस की तरफ चला रही है इसका जवाब कांग्रेस ने सवालों की शक्ल में दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने डॉ रमन और भाजपा के लिए कहा- किसी एक व्यक्ति को सर्वोच्च पद देने से उस पूरे समाज का भला नहीं होता। भला होता है समग्र रूप से योजना बनाए जाने पर। केंद्र की सरकार वन अधिकार नियमों में बदलाव कर आदिवासियों के हक छीनने की कोशिश कर रही है। पेसा कानून को लेकर डॉ रमन और भाजपा क्या सोचते हैं इन दोनों विषयों पर भाजपा को पहले अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। CM बघेल ने कहा था भाजपाई यशवंत सिन्हा का साथ दें, राष्ट्रपति चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा दो दिन पहले कहा था कि आत्मा की आवाज सुनकर वोट डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपने पुराने साथी का सहयोग करना चाहिए। यशवंत सिन्हा पहले भाजपा में ही थे।