बंगाल हिंसा के ख़िलाफ़ भाजयुमों व भाजपा का प्रदर्शन… हाथ में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशानुसार सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार को ज़िले के सभी स्थानीय समिति में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद तृणमूल कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यालय को तोड़फोड़ व जलाने के साथ-साथ भाजपा के लाखों कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट व कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध हाथ मे काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया गया।

बिश्रामपुर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रामनगर में हाथ में काली पट्टी बांधकर व TMC के ख़िलाफ़ नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुकमणी सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, अ०जा०मंडल शिवबरन सिंह, प्रमोद प्रजापति, गोवर्धन केवंट, विजय यादव उपस्थित रहे।