अपनो के धोखे से निपटे.. नगर पंचायत अध्यक्ष..गवानी पड़ी कुर्सी!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)… जिले के 15 पार्षदों वाले राजपुर नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत के बाद भी भाजपा के कब्जे से नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी चली गई हैं। आज हुए फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष के विरुद्ध 5 भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की हैं।वही यह पहला मौका होगा जब पूर्ण बहुमत के बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा अपनी कुर्सी नही बचा पाए हैं..और अब नये नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गया हैं।

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से नगर विकास के लिए मुख्यमंत्री मंत्री द्वारा स्वीकृत की गई 3 करोड़ की राशि में बंदरबाट का आरोप पार्षद लगा रहे थे। यही नही पार्षदों ने नगर पालिका में ताला भी जड़ दिया था। जिसके बाद कांग्रेस के 6 पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था..और आज अविश्वास प्रस्ताव पर पदेन पीठासीन अधिकारी व एसडीएम राजपुर चेतन साहू की मौजूदगी में वोटिंग के माध्यम से फ्लोर टेस्ट हुआ। जिसमे 5 भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग और अध्यक्ष की कुर्सी चली गई।

बता दे कि राजपुर नगर पंचायत में 8 पार्षद भाजपा व 6 पार्षद कांग्रेस हैं। इसके साथ ही 1 निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के हिसाब से नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा था। लेकिन, आज हुए वोटिंग में भाजपा को अध्यक्ष की कुर्सी गवानी पड़ी।