Chhattisgarh News: महिला मैनेजर को रूम और लड़की व्यवस्था करने के लिए बोल रहा था शख्स… अब पुलिस ने लिया एक्शन

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में होटल हिलटॉप की महिला मैनेजर के साथ अश्लील बातें करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला मैनेजर ने बचेली थाने में लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई। बचेली के एक होटल में महिला मैनेजर है। 09 मई के दोपहर करीबन 3.00 बजे अपने घर में थी। तभी होटल का स्टाफ उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन पर स्टॉफ ने बताया कि कस्टमर होटल रूम के संबंध में बात करना चाहता है। प्रार्थी फोन से उस कस्टमर से बात की तो कस्टमर ने कहा रूम मिलेगा। मैनेजर हां बोली। तब कस्टमर रूम सर्विस के नाम पर लड़की की व्यवस्था करने की आपत्तिजनक बाते करने लगा तो मैनेजर फोन काट दी। तुरंत होटल पहुंची, जहां पर कस्टमर आरोपी रोहित साहू मिला। मैनेजर को दोबारा रूम और लड़की की व्यवस्था करने को लेकर बोलने लगा। कोई नहीं हो तो तुम चलो कहके महिला मैनेजर का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने और विरोध करने पर अश्लील गाली गलौच करने लगा।

शिकायतकर्ता महिला मैनेजर के आवेदन पर बचेली पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2022 धारा 294, 354, 509 भादवि. के तहत केस दर्ज किया। जिसके आधार आरोपी रोहित कुमार साहू को तत्काल गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी। आरोपी रोहित कुमार साहू को हिरासत में लेकर बचेली पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म कबूल किया।