2 दिन से लापता CAF जवान का मिला शव.. जंगल की ओर गया था कैंप छोड़कर

दंतेवाड़ा। CAF का एक जवान कनेश्वर नेताम जो बोदली कैम्प में पदस्थ था, पिछले 2 दिन से लापता था। जवान मानसिक रूप से तनावग्रस्त बताया गया है। कनेश्वर नेताम को तनाव के कारण कैम्प छोड़ बाहर जंगलो के तरफ जाते हुए देखा गया था, फिर तबसे उसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। जवान कनेश्वर नेताम को नक्सलियो द्वारा जंगल से उठा ले जाने की आशंका जताई गई।

वहीं आज बोदली और करियामेटा के बीच सड़क में एक शव के मिलने की खबर मिली। जिसको 2 दिन से लापता CAF के जवान की शव होने की आशंका जताई गई। जिसके बाद सुरक्षा बल की जाँच पड़ताल से यह स्पष्ट हो गया की शव CAF कनेश्वर नेताम का ही है, जो मानसिक तनाव में था और परेशान होकर जंगल की तरफ चला गया।

जानकारी के अनुसार वहीं से माओवादियों ने उसका उपहरण कर लिया था, और आज सड़क पर जवान का शव मिला है। शव के पास नक्सली पर्चे भी पाए गए हैं। जवान के सर पर वार किया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।