हाथियों ने गांव में मचाया उत्पात.. एक व्यक्ति को कुचलकर उतारा मौत के घाट

कोरिया। बीती रात कोल्हारी परिक्षेत्र में 7 हांथियों का झुंड घुस गया। जिससे आम जनता को काफी नुकसान हुआ है। हाथियों के झुण्ड ने एक व्यक्ति की कुचल कर जान ले ली। हाथियों ने मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र करैहाडबरा में स्थित बरने नदी के किनारे व्यक्ति को कुचला। जिससे मौके पर ही उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जिसकी वजह से आम जनता में डर समाया हुआ है।

फसलों को भी भारी नुकसान

पसौरी क्षेत्र में धान, मकई फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसानो में अशांति व्याप्त है, और साथ ही अपनी फसलों और जान को लेकर काफी डर व्याप्त है। हाथियों का दल केल्हारी परिक्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा है।