Breaking : सरगुज़ा में बर्ड फ़्लू की पुष्टि… इन्फेक्टेड जोन के हज़ारों मुर्गा-मुर्गियों को किया जाएगा नष्ट.. चिकन बिक्री पर भी प्रतिबंध

अम्बिकापुर। पड़ोसी राज्यों के बाद अब सरगुजा में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। संक्रमण की जांच के लिए शहर से लगे सकालो शासकीय कुकुट पालन प्रक्षेत्र मे रखे पक्षियों के सैम्पल लैब भेजे गए थे। सोमवार देर शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच में एवीएन इन्फ्लूएंजा (एन 5 एच 8) की पुष्टि हुई है। यह वायरस पशुपालन विभाग के सकालो स्थित पॉल्ट्री फार्म में हुई है।

screenshot 2021 02 16 10 27 55 70731066253206707436

10 किलोमीटर में सर्विलांस

जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर सरगुजा ने तत्काल आदेश जारी करते हुए फार्म से 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलांस जोन घोषित किया है।

screenshot 2021 02 16 10 53 01 978673099123350052483


चिकन की बिक्री प्रतिबंधित

कलेक्टर ने आदेश जारी कर इन्फेक्टेड जोन में सभी पक्षियों को मारने के आदेश और सर्विलांस जोन में इनकी बिक्री और आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। मतलब अब इस एरिया में चिकन की बिक्री बंद कर दी जाएगी।

अम्बिकापुर शहर से लगे सकालो शासकीय कुकुट पालन प्रक्षेत्र मे रखे शासकीय फार्म के 1 किलोमीटर तक स्थित सभी मुर्गा फार्म के मुर्गा-मुर्गी को जमीन मे दबाकर नष्ट कर दिया जाएगा। जिसके लिए निजी मुर्गी फार्म संचालकों को मुआवजा भी देने की योजना है।

screenshot 2021 02 16 10 53 11 754572455731106905313

ग़ौरतलब है कि कुटकुट पालन फार्म मे ऱखे गए 15 हजार चूजे, 3 हजार से ज्यादा मुर्गा-मुर्गी को कलेक्टर के आदेश के बाद शहर से दूर गड्ढा खोदकर मिट्टी मे दबा दिया जाएगा।