सरगुज़ा में कोरोना के हालात… सबसे ज्यादा प्रभावित ये शहर.. देखिए अब तक के आंकड़ें

अम्बिकापुर। सरगुज़ा में सख्त लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का लगातार प्रसार हो रहा है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मुख्यालय अम्बिकापुर है। जहां से अब तक 11721 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से लखनपुर में 674, उदयपुर 638, बतौली 563, लुंड्रा 711, सीतापुर 1181, मैनपाट से 537 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11911 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4328 एक्टिव केस है। वहीं अब तक 136 की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

बीते शुक्रवार को जिलेभर से 499 नए केस सामने आए। जिसमें अम्बिकापुर से 363, बतौली 11, लखनपुर 21, लुंड्रा 12, मैनपाट 23, सीतापुर 55, उदयपुर से 14 शामिल है। वहीं 286 मरीज़ ठीक होने पर अस्पताल/होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किये गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक़ अब तक 71044 आरटीपीसीआर जांच, 32948 ट्रू नॉट और 197261 एंटीजन जांच की गयी है।

img 20210424 wa00062306811091434175456