शहर को स्वच्छ रखने वाली महिलाओ को नेता प्रतिपक्ष ने साल वितरण करा किया सम्मानित..!

अम्बिकापुर नगर निगम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहे एस.एल.आर.एम. सेंटर की बहनों को नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव की ओर से शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने 17 एस.एल. आर.एम. सेंटर सहित सैनेटरी पार्क में कार्य करने वाले बहनों को शाॅल भेंट कर पुनः अम्बिकापुर नगर निगम को स्वच्छता में नंबर वन बनाने हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने प्रेरित किया है। ब्लाॅक अध्यक्ष शहर हेमंत सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि इन्द्रजीत सिंह ध्ंाजल, पार्षद नीतु शर्मा, सीमा सोनी, सावित्री देवी सारथी, हिरो बड़ा ने एस.एल.आर.एम. सेंटरों मंे पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव की ओर से एस.एल.आर.एम. की बहनों को शाॅल भंेट किया।

बहरहाल अंबिकापुर शहर में यही एक ऐसा काम है जिसके लिए शहर का हर व्यक्ति राजनैतिक विचारों से ऊपर उठकर सोच रहा है.. शहर को स्वच्छता माडल बनाने के बाद भाजपा हो या कांग्रेस सभी इस कार्य के प्रति पूरे निष्ठावान देखे जाते है, शहर के लोग भी स्वच्छता के मामले में हर प्रकार का सहयोग दे रहे है, और यही वजह है की यह शहर नंबर वन है.. पिछले दिनों सरगुजा पुलिस ने एसएलआरएम की महिलाओ को हैण्डग्लब्स वितरित कर इनकी सहायता करने का प्रयास किया था तो वही आज नेता प्रतिपक्ष ने भी इन्हें साल वितरित कराकर इनका सम्मान किया है..