Breaking : बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अम्बिकापुर के मटन दुकान में सन्नाटा… बंद रही दुकानें.. 18 हज़ार चूजे, 3 हज़ार से ज्यादा मुर्गियां मारी जाएगी

अम्बिकापुर। पड़ोसी राज्यों के बाद अब सरगुजा में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। संक्रमण की जांच के लिए शहर से लगे सकालो शासकीय कुकुट पालन प्रक्षेत्र मे रखे पक्षियों के सैम्पल लैब भेजे गए थे। सोमवार देर शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच में एवीएन इन्फ्लूएंजा (एन 5 एच 8) की पुष्टि हुई है। यह वायरस पशुपालन विभाग के सकालो स्थित पॉल्ट्री फार्म में हुई है। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर सरगुजा ने तत्काल आदेश जारी करते हुए फार्म से 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलांस जोन घोषित किया है।

सकालो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद आज अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में संचालित मटन मार्केट की सभी दुकानें बंद नज़र आयी।

“वेटनरी सर्विसेज के एडिशनल डायरेक्टर डॉ के०के० ध्रुव ने बताया कि अम्बिकापुर में बर्ड फ़्लू की पुष्टि हुई है। भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत बर्ड फ्लू पुष्टि होने की जगह के 10 किलोमीटर के रेडियास पर सर्वे काम चल रहा है। एक किलोमीटर रेडियस के अंदर जितने भी पक्षियां होंगे। उन्हें नष्ट किया जाएगा। मुर्गी दुकानों की भी सतत निगरानी की जाएगी।”

“उन्होंने बताया कि चिकन खाने से बर्ड फ्लू होने जैसी बात नहीं है। क्योंकि 70 डिग्री के बाद वायरस 3 सेंकड में ही खत्म हो जाता है। और भारत में वर्तमान में 100 डिग्री में उबाल कर ही पकाते है। सामान्य मुर्गियां खा सकते है।”

सकालो पोल्ट्री फार्म के अंदर जितने चूजे, मुर्गे-मुर्गियां है उन्हें नष्ट किया जाएगा। एक महीने के अंदर के 18 हज़ार चूजे है। और 3 हज़ार से ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गियां है। जिन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।