बलरामपुर..बीती शाम तालाब में एक युवक की डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई ..इधर ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव पहुंचे थे..उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर तालाब में डूबे युवक की पतासजी करने रेस्क्यू अभियान चलाये जाने की पहल की..लेकिन रात में कोहरा अधिक होने की वजह से रेस्क्यू कार्य प्रभावित हो रहा था..जिसके बाद एक बार फिर आज सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम तालाब में उतारी गई..और पानी में डूबे युवक 37 वर्षीय फिरोज राम का शव बरामद कर लिया गया है..जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है!.
दरअसल, ग्राम पंचायत सौनी के दादर पारा निवासी 37 वर्षीय युवक फिरोज राम पिता अजय प्रसाद खजुरी मैदान के पास स्थित गांव के निस्तारी तालाब में डूब गया था..आज उसका शव स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तालाब से बाहर निकाल लिया है..बता दे की युवक की असमयिक मौत से गांव में मातम पसर गया है..और मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने मृतक के परिजनों से भेंट कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की..
स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक बीती शाम तालाब किनारे शौच के लिये गया हुआ था..और कीचड़ में पैर फिसलने की वजह से पानी में डूब गया..ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास भी किया ..लेकिन तालाब की गहराई के आगे वे कुछ नहीं कर पाये।
