कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने लगाई चैपाल!

उन्होंने कहा कि यदि सम्बंधित के सभी कागजात सही पाए जाते है तो जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र 15 घन्टे में बनेंगे। इसके लिए उन्होंने राजस्व अमला को गम्भीरता पूर्वक समय से प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ग्रामीणों से चर्चा कर परेशानी एवं समस्याओं से अवगत हुई तथा ग्रामीण वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा पुलिस प्रशासन आपके रक्षा एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने 60 वर्ष से अधिक वृद्ध जनों के लिए यदि परिवार के सदस्य भरण पोषण ठीक से नही करते है ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित समर्पण अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्प लाइन नम्बर 7999161672 पर सम्पर्क करने के लिए कहा।   

कलेक्टर ने स्कूलों में मध्यान भोजन हेतु गुणवक्ता युक्त राशन प्रदाय करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भवन की जर्जर स्थिति एवं कृषि विकास अधिकारी का भवन जर्जर होने की जानकारी दी इस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ प्रतापपुर को वस्तुस्थिति का अवलोकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।