Chhattisgarh: कलेक्टर ने ली सेजस के प्राचार्यो की बैठक… प्रयोगशाला का किया निरीक्षण.. कहा बेहतर परीक्षा परिणामो के लिये लगाये एक्स्ट्रा क्लास!

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..जिले में संचालित समस्त स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्यो की आज कलेक्टर विजय दयाराम के ने बैठक ली..उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में बच्चों की परफॉर्मेंस और आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी..इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के निर्माणाधीन स्कूलों की प्रगति व शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रस्तावित 5 स्कूलों के सम्बंध में चर्चा की गयी !..

बता दे कि जिले में वर्तमान समय मे सभी 6 विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित है..इसके अलावा अगले शैक्षणिक सत्र में 5 नए हिंदी मीडियम स्कूल खुलने जा रहे हैं..ऐसे में छात्र-छात्राओं के परफॉर्मेंस और शिक्षकों की परफॉर्मेंस को लेकर कलेक्टर ने यह अहम बैठक लिया.. जिसमें कई स्कूल के प्राचार्यो को कलेक्टर ने फटकार भी लगाई.. कलेक्टर ने सभी स्कूलों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामो के आधार पर प्राचार्यो से मुखातिब हुए थे..वही उन्होंने व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिये है.इसके साथ ही बेहतर परीक्षा परिणामो के एक्स्ट्रा क्लास लगाने को कहा … कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुये.. कहा कि उनकी कोशिश है कि जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर हो और खासकर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों का परफॉर्मेंस सबसे बेहतर हो इस पर उनका फोकस है।

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजपुर का निरीक्षण किया..निरीक्षण के दौरान उन्होंने केमेस्ट्री,फिजिक्स,बॉयो के प्रैक्टिकल रूम पहुँचे..और सम्बंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये!..