CG Budget: CM साय ने कहा हमारा पूरा फोकस GYAN हैं! जानिए विस्तार से GYAN में क्या कुछ हैं ?

रायपुर. Chhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Choudhary) ने शुक्रवार को विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व में पहली बजट पेश किया हैं। बजाज बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, बजट में हमारा पूरा फोकस ज्ञान पर हैं। तो आइए जानते हैं CM का GYAN क्या मतलब हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, बजट में हमारा फोकस GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित हैं। बजट में सभी वर्गों की चिन्ता की गई हैं। यह बजट हमारी सरकार का विजन डॉक्युमेंट भी हैं, जो छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास की परिकल्पना को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा कि, हमारा प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को GREAT CG की थीम पर बजट प्रस्तुत कर अमृत काल में विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी। उन्होंने वर्ष 2024-25 के लिए 01 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया हैं।

इसे भी पढ़िए – अब टीचर बनने के लिए करना होगा नया कोर्स, अगले साल से बीएड का कोई रोल नहीं.!