भाजपा एवं भाजयुमो ने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री का किया पुतला दहन…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर हुये दंगा पर भूपेश सरकार द्वारा एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा भाजपा एवं भाजयुमो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वनमंत्री मो अकबर का पुतला दहन किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ग्राम वंशीपुर में पुतला दहन कर विरोध जताया।

भाजपा ने भूपेश सरकार पर दंगाइयों को शह देने का आरोप लगाते हुये कहा कि प्रदेश का जिला कवर्धा दंगे की आग में जल रहा है जिसे निपटने की बजाये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में मुआवजा बाँट रहे है।भाजपाइयों ने कहा कि खुद का प्रदेश संभल नही रहा है लोग दंगे की आग में जल रहे है और मुख्यमंत्री चले है उत्तरप्रदेश संभालने।

प्रदेश सरकार का यह रवैया जनता की भावनाओं के विपरीत है सैन्य आने पर जनता इसका जबाब जरूर देगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा देवनाथ सिंह मंडल महामंत्री विंधेश्वरी पैंकरा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी मोहन यादव दीपक दास रूपेश आर्य गुप्ता रामकृपाल साहू जोगेंद्र यादव जयलाल मनोहर गिरी नंदू समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह चौक में फूंका पुतला:-कवर्धा दंगे को लेकर प्रदेश सरकार की एकतरफा कार्रवाई से नाराज भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वनमंत्री मो अकबर का पुतला फूंका।इस अवसर भाजयुमो ने कहा कि भूपेश सरकार दंगे को रोकने में विफल रही।सरकार के इशारे पर पुलिस अपना खीझ मिटाने निर्दोष लोगों पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री प्रदेश को जलता छोड़ उत्तरप्रदेश में अपनी राजनीति रोटी सेक रहे है ताकि आलाकमान की नजरों में हीरो बन जाये ताकि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित हो जाये।पुतला दहन के दौरान चौक में भाजयुमो और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई लेकिन भाजयुमो अपने मंसूबे में कामयाब रही।

इस अवसर पर प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रामदयाल चौहान मंडल अध्यक्ष भाजयुमो सौरभ अग्रवाल मनोज कंसारी समीर बेहरा विंदेश्वर ठाकुर संजय बेहरा विवेक चौहान आदि उपस्थित थे।