स्वामी विवेकानंद जयंती पर योग साधना शिविर का आय़ोजन

अम्बिकापुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा महामानव स्वामी विवेकानंद जी की 153 वीं जयंती युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पंच क्रांति अभियान अन्र्तगत आयोजित ‘‘योग क्रांति‘‘ ‘‘योग साधना शिविर‘‘ कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों व स्कूल काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रातः 7.30 बजे से ही स्थानिय स्टेडियम ग्राउड में कार्यक्रम हेतु लोगों का आना शुरू हो गया। योगाभ्यास में 850 से 900 लोगों ने योग के सभी स्टेप्स कर योग का का आनंद लिया। आर्ट आॅफ लिविंग के योग शिक्षक अजय तिवारी तथा पंतजलि योग समिति के योग शिक्षक अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने योग के सभी अभ्यास किए। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित स्कूली बच्चों का एक साथ यूनिफार्म में योगाभ्यास करना देखते ही बनता था।  इस अवसर पर भाजयुमों आयोजन समिति द्वारा योग सिखाने के लिए अपनी निःशुल्क सेवाऐं देने वाले योग शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सम्मानित किये गये योग शिक्षकों में सर्वश्री अजय तिवारी, अजय इंगोले, अजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शशिभूषण राय, सूर्य प्रसाद, कमलेश सोनी, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती अवन्तिका गजोरिया प्रमुख थे। yog diwas

इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में भाजयुमों प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने युवा मोर्चा को इस सुन्दर आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवा दिवस पर योग का सुखद संयोग है। स्वामी विवेकानंद जी भी युवाओं को योग के द्वारा निरोग व बलवान बनाने की प्रेरणा देते हैं।

योग साधना शिविर के इस आयोजन में आर.एस.एस. विभाग प्रचारक राजकुमार जी जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी, भारत सिंह सिसोदिंया, करता राम गुप्ता, कांशीनाथ तिवारी, जन्मेजय मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय, श्रीमती मंजुषा भगत, मधुसुदन शुक्ला, रमेश जायसवाल, शैलू सिंह, विवेक दुबे, धनी राम यादव, निश्चल सिंह, रवि बुधिया, रिंकु वर्मा, गोपाल पाण्डेय, मनोज कंसारी, पीयूष त्रिपाठी, दीपक सिंह तोमर, विशाल सिंह देव, विश्वविजय सिंह तोमर, बबलू गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, संजीव वर्मा, श्रीमती अल्पना मिश्रा, श्रीमती मधु चैदाहा, श्रीमती अफसाना बेगम, श्रीमती आशा शुक्ला, अरविन्द मिश्रा, नितिन राम दत्ता, महेश जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, उनमेश तिवारी, कुणाल सिंह, पप्पू कश्यप, गौतम विश्वकर्मा, संजय सोनी, अभिषेक सिंह, सौरभ चखियार, अनुप टोप्पो, दिव्यांशु केशरी, ब्रिजेश मिश्रा, वेदांत तिवारी, मधुकर शुक्ला, सुमित त्रिपाठी खैरूल्ला सिद्धीकी, गोलू यादव,विवेक सिंह, अंकित गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।