छठ घाट में मिली महिला की लाश… अब तक नहीं हो सकी है शिनाख्त

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की सुबह छठ घाट में महिला की लाश मिली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव निकलवाकर पहचान शुरू कर दी है। शव को सिम्स के चीरघर में रखवाया गया है। आसपास के थानों से गुम इंसान की जानकारी ली जा रही है।

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छठ घाट के पास अरपा नदी में एक महिला का शव पानी में तैर रहा है। इस पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से शव निकलवाकर उसकी पहचान की कोशिश की गई।

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव सिम्स के चीर घर भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसान की जानकारी मांगी है। इसके आधार पर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।