स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़… युवक गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि बीते शुक्रवार को उकसी नाबालिग बेटी घर से अकेली पैदल स्कूल आना जाना करती है। गौरव जायसवाल प्रतिदिन उसका पीछा करता है। बुरी नियत से देखता है। शुक्रवार को छात्रा स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान आरोपित गौरव जायसवाल ने उसका पीछा करते हुए जबरन हाथ को पकड़ लिया। छात्रा ने घबराकर विरोध किया, लेकिन गौरव जायसवाल ने छेड़छाड़ करता रहा। हाथ को पकड़कर खीचने लगा। आरोपित युवक ने पीड़िता को धमकाया कि यदि तुम अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताई तो तुम्हे और तुम्हारे पिता को जान से मार दूंगा। इससे छात्रा डर गई थी। इसके बावजूद हिम्मत जुटाकर छात्रा ने अपने स्वजनों को घटना के बारे में बताया। स्वजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया।

पुलिस की टीम आरोपित की खोजबीन में जुटी थी। शनिवार को सिरगिट्टी पुलिस गश्त में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित गौरव अपने घर पर छूपा है। पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर आरोपित गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस प्रकरण में थाना प्रभारी सरगर पाठक, एसआई धनुष पाटले,आरक्षक अशोक कोरम,शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा व बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।