Chhattisgarh COVID-19 Update: इस जिले में 389 लोगों ने कराई कोरोना जांच… 17 मिले पॉजिटिव..



बिलासपुर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में अधिक मरीज मिल रहे हैं। रविवार को जिले में 389 सैंपल की जांच की गई। इसमें 17 पाजिटिव मिले हैं। इधर लक्ष्य के मुकाबले 25 से 30 प्रतिशत ही सैंपलिग हो रही है। राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस के गंभीर मरीज या घातक वैरिएंट नहीं मिल रहे हैं।

बिलासपुर में हर दिन 15 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण दर भी 1.6 प्रतिशत से ऊपर है। इसके बाद भी जिले में हर दिन 700 से 800 जांच हो रही है, जबकि लक्ष्य 2400 का है। कोरोना की तीसरी लहर में 70 से 80 टीमें सैंपल लेने के लिए घूमती थीं। अभी सिर्प तीन टीमें सैंपलिंग कर रही हैं। रविवार को भी 2400 का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 389 जांच हो पाई। इसमें से 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटीव आई है।

रविवार को शहर में साई विहार अमेरी में 26 वर्षीय पुस्र्ष, विनोबा नगर में 70 वर्षीय महिला, विकास नगर 27 खोली से 33 वर्षीय पुस्र्ष, जरहाभाठा में 60 वर्षीय पुस्र्ष, तखतपुर में 60 वर्षीय महिला, तोरवा में 21 वर्षीय पुस्र्ष, साई नगर उसलापुर में 35 वर्षीय पुरुष, अयोध्या नगर में 18 वर्षीय किशोर, गांधी चौक में 22 वर्षीय युवक, बिलासपुर में 51 वर्षीय पुरुष, देवरीखुर्द में 28 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुस्र्ष, अज्ञेय नगर में 67 वर्षीय पुस्र्ष, रामा मैग्नेटो माल के पास 32 वर्षीय पुस्र्ष, कौड़िया मस्तूरी से 46 वर्षीय महिला, बिलासपुर से 46 वर्षीय पुस्र्ष और सीपत से 34 वर्षीय पुस्र्ष की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।