CG News: कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में घुसा पॉकेट मार, 3 कार्यकर्ताओं का पर्स चोरी

जगदलपुर/बस्तर. कांग्रेस पार्टी अलग अलग संभागों में सम्मेलन आयोजित करवा रही है। बताया जा रहा है जगदलपुर में आयोजित संभागीय सम्मेलन में पॉकेट मार घुस आया। तकरीबन 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पर्स चोरी हुआ है। यहां तक कि वो पॉकेट मार पकड़ा भी गया। आक्रोशित हुए कार्यकर्ता पॉकेट मार को पुलिस के पास पकड़ कर ले गए। कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में लंच के समय जब कार्यकर्ता खाने की लाइन में थे। तभी शातिर चोर ने पॉकेट मार कर रफ्फू चक्कर हो गया। एक पॉकेट मार को पुलिस ने पकड़ा और चोरों की होने जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस तलाश कर रही है।