Balrampur News: बस में डकैती का मामला.. 9वां आरोपी गिरफ्तार.. हथियार बंद लोगो ने यात्रियों से की थी लूट!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार).. पुलिस इन दिनों ऑपरेशन ईगल चला रही है..जिसके तहत लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है..यही नही पुलिस लंबित प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से कर रही है..वही पुलिस ने साल 2004 में हुए बस में डकैती के मामले में संलिप्त विभावन मिस्त्री को तमिलनाडु से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है!..

दरअसल सरगुजा रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के धर-पकड़ के लिए आपरेशन ईगल चलाया जा रहा है..जिसके तहत अबतक 64 स्थायी वारंट तामिल करते हुए पुलिस ने 241 आरोपियों को गिरफ्तार किया है..इसी कड़ी में पुलिस ने चलगली थाने में दर्ज एक डकैती मामले में संलिप्त आरोपी विभावन मिस्त्री को गिरफ्तार किया है..जो कि झारखंड का मूल निवासी बताया जा रहा है..

बता दे कि 2004 के जून माह में अम्बिकापुर से बनारस मार्ग पर हथियार बंद डकैतों ने यात्री बस को रोककर डकैती की घटना को अंजाम दिया था.. इस डकैती में अज्ञात हथियार बंद आरोपियों ने यात्रियों से 104300 रुपये नगद तथा 54500 के सोने -चांदी के जेवरात यात्रियों से बंदूक की नोंक पर लुटे थे..वही पुलिस की तफ्तीश में इस मामले में 09 आरोपियों के नाम सामने आए थे..जिसके बाद चलगली थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था..जबकि इस मामले का एक आरोपी विभावन मिस्त्री फरार था..जिसे पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है!..