जिला मुख्यालय में खोजने से नही मिलते अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र

  • अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र मे महंगााई की मार
  • जिले के कई केन्द्रो मे लगा ताला
  • ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचने वाले लोगों को हो रही परेशानी

 

जांजगीर चांपा (संजय यादव) जिले में संचालित हो रही छ.ग शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत अन्नपूर्णा दाल भात सेंटर महंगाई की मार के कारण दम तोड़ने लगा है। अन्नपूर्णा दाल भात योजना की शुरूआत में पूरे तामझाम से इस योजना को संचालित किया गया था। और शहर के प्रमुख स्थलों में अन्नपूर्णा दाल भात सेंटर खोले गए थे। जिले मे अभी लगभग 7 केन्द्र संचालित हैं। जिसमे कई बंद पड़ी है। आज भी दूर दराज से पहुंचने वाले लोग दाल भात सेंटर को ढूढ़ते फिरते हैं। जिला मुख्यालय में संचालित दाल भात सेंटर से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को लाभ मिलता था। वहीं गिने चुने सेटरों को छोड कई सेंटर बंद पडे़ है। यहां दूर-दूर से शहर पहुंचने वाले ग्रामीण 5 रूपए में भोजन प्राप्त कर तृप्त होते थे। वहीं आज अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र के बंद होने से लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई दाल भात सेंटर बंद होने से लोगो को मायुस ही वापस लौटना पडता है। वहीं राशन सामग्रियों की बढ़ी हुई महंगाई से त्रस्त होकर स्वयं सेवी संस्था अब केन्द्रों के संचालन से अपना हाथ खींचने लगे हैं। दाल भात सेंटर के लगातार बंद होने के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचने वाले लोगों को होटल पहुंचकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसके अलावा मजदूर वर्ग के रिक्शा चालक, हमाल, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग भी इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।