पति के गंदी आदत से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी: मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप, जांच की मांग

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति के शराब पीने से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। युवक रात में शराब पीकर आया इसके बाद महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया। इसके बाद ज़ब परिवार के लोग सो गए तो आधी रात उसने फांसी लगा जान दे दी। वहीं महिला की मां कहना है कि बेटी को दहेज़ के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था इसलिए उसने जान दे दी। मामला गांधीनगर थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी सिमरनजीत कौर (22 वर्ष) की शादी वर्ष 2019 में अम्बिकापुर के गोधनपुर निवासी सुमित सिंह से हुई थी। सुमित वाहनों की सीजींग (गाड़ी खींचने) का काम करता था। रात में वह काम से घर लौटा तो पत्नी ने कहा कि आज फिर शराब पीकर आए हो। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। विवाद जब काफी बढ़ गया तो रात करीब 11:30 बजे पत्नी फांसी लगाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान सुमित ने अपनी छोटी बहन की मदद से उसे बचाया। इसके बाद सभी सोने चले गए।

इसी बीच रात करीब 3 बजे सुमित की बहन आई और कहा कि भैया, भाभी ने फांसी लगा ली है। यह बात सुनकर सुमित कमरे में पहुंचा तो पत्नी फंदे पर झूल रही थी। फिर फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुमित की मां की सूचना पर मृतिका की मां हरजीत कौर अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां बेटी को मृत हालत में देख उसके रोने का ठिकाना न रहा। उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि बेटी को उन्होंने आत्महत्या के लिए विवश किया होगा। उसने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इन्हें भी पढ़िए –

मिशन 2024: बसपा के कैंडीडेट्स रोहित डहरिया बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का खेल..? जांजगीर चांपा लोकसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला..

Delhi Metro में अब फ़्री में Oyo वाली सुविधा! फर्श पर लेट गई युवती, फिर…,अकेले में ही देखें वीडियो

अधिकारियों से पहुंच का धौंस दिखाकर, 4 दिन ड्यूटी कर शिक्षिका सप्ताह भर के Signature कर घर में फरमाते हैं आराम

छात्र से मारपीट का मामला: जाँच दल के समक्ष अभिभावक संग छात्रों ने की प्राचार्य बदलने की मांग