Surguja: धूमधाम से मनाया गया देव दीपावली, शिवालय में उमड़ी भक्तों की भीड़

अनिल उपाध्याय/सीतापुर. भगवान शिव को अर्पित देव दीपावली का पर्व नगर में बड़े भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु शिवालय पहुँचे। जहाँ उन्होंने पूरे भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

विदित हो कि, देव दीपावली का पर्व भक्तजन विजय पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को पराजित किया था। जिसकी खुशी में यह देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस देव दीपावली को त्रिपुरा उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन भक्तजन शिवमंदिर में दिप जलाकर देव दीपावली मनाते है। जयस्तंभ चौक स्थित सार्वजनिक शिवमंदिर में भी देव दीपावली मनाने भक्तजन काफी संख्या में पहुँचे थे। जहाँ बड़े उत्साह के साथ दिप जलाकर भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए देव दीपावली मनाया।