पञ्च तत्व में विलीन हुए संजय सिंह नेटी… कलेक्टर ने दी श्रद्धांजली…

अम्बिकापुर सूरजपुर जिले की सिलाफ़िली ग्राम पंचायत के युवा सरपंच संजय सिंह नेटी का अंतिम संस्कार आज दोपहर किया गया.. संजय सिंह के अंतिम संस्कार के अवसर पर जिले के कलेक्टर के.सी.देवसेनापथि सहित जिला पंचायत सीईओ संजीव झा, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय गोयल, अनूप सिन्हा, लोकेश पैकरा सहित कई गणमान्य नागरिक व नेता उपस्थित रहे.. इस दौरान गाँव के लोगो ने भी भारी संख्या में लोकप्रिय सरपंच संजय नेटी को अंतिम विदाई दी.. जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठान के बीच संजय सिंह नेटी का शरीर पञ्चतत्व में विलीन किया गया..

गौरतलब है की 6 दिसंबर को सड़क किनारे खड़े सिलफिली सरपंच संजय सिंह नेटी को मालवाहक वाहन की ठोकर से घायल हो गए थे.. जिसके बाद संजय का इलाज अंबिकापुर मिशन अस्पताल में किया जा रहा था जहाँ उनकी कल शाम को मौत हो गई.. संजय की मौत के बाद अस्पताल में आज सुबह काफी बवाल भी मचा.. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया.. और प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांगो को पूरा किये जाने के बाद हंगामा शांत हुआ..