सिक्ख समुदाय ने मनाया खालसा पंथ का सृजन दिवस

अम्बिकापुर

आज नगर के गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में बड़े ही उत्साह व श्रद्धा के साथ खालसा पंथ का सृजन दिवस मनाया गया। आज के ही दिन 1699 में श्री आनंदपुर साहेब में श्री गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

इस अवसर पर आज सुबह अखण्ड पार्ट की समाप्ति के उपरांत 11 बजे से कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें गुरू घर के रागी जत्थे भाई देवेंद्र ङ्क्षसह, त्रिलोक ङ्क्षसह, जसप्रीत ङ्क्षसह द्वारा शबद गायन व गुरू इतिहास की जानकारी दी गई। बीबी स्वीटी कौर, बलविंदर कौर, सुमिती कौर, सिमरन कौर द्वारा शबद कीर्तन किया गया। जतिंदर ङ्क्षसह सोढ़ी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये गये। आज बैशाखी खालसा पंथ के सृजन दिवस पर हजारों लोगों ने गुरूद्वारे में मत्था टेका। गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष रघुवीर सिंह छाबड़ा ने सृजन दिवस पर लोगों को बधाई दी। अरदास के उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। पंजाबी युवा समिति द्वारा इस तारतम्य में 19 अप्रैल की संध्या  बैशाखी मेले का आयोजन किया गया है।