Republic Day 2024: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस की 75वी वर्षगांठ, ध्वजारोहण कर विधायक ने ली परेड की सलामी

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…गणतंत्र दिवस की 75वी वर्षगाँठ लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन को भव्य रूप देने लालबहादुर स्टेडियम को भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार टोप्पो ने ध्वजारोहण के बाद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इसके बाद विधायक खुली जीप पर सवार होकर मार्च पास्ट निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। इस बार मार्च पास्ट में एनसीसी के अलावा विधायक रामकुमार टोप्पो की रामदल, युवा सेना, राम मोहिनी, नारीशक्ति, पहाड़ी शेर पहाड़ी शेरनी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र थी।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि, देश आज गणतंत्र दिवस की 75 वी वर्षगाँठ मनाते हुए 76वी में प्रवेश कर गया। देश की आजादी के तीन साल बाद आज के दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान के बिना कोई देश नही चल सकता है। इसलिए संविधान लागू होते ही हमारा देश गणतंत्र देश बन गया। मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ तब ये भयंकर गरीबी एवं अशिक्षा के कुचक्र में फंसा हुआ था। आज हमारा देश इससे काफी आगे निकलते हुए चांद पर पहुँच चुका है। परमाणु शक्ति संपन्न बन चुका हमारा देश विकसित देशों की सूची में शामिल होने की दहलीज पर है। हमारा देश भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कोरोना काल मे पूरे विश्व समेत मंदी की चपेट में आये भारत बेहद कम समय मे मंदी से उबरते हुए विकास यात्रा शुरू कर दिया है। आज हर देशवासियों को भारत के गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। आजादी के बाद हम भारतवासियों ने हर क्षेत्र में बेशुमार उपलब्धियों हासिल की है। आज इन्ही उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। आज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। आज देश मे समाज के कमजोर और हाशिये पर पड़े तबकों का जीवन स्तर ऊपर उठाने और मुख्यधारा में लाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है। सभी जाति धर्म के लोगो के साथ महिला, किसान, मजदूर, युवाओं एवं सभी वर्ग के लोगो के कल्याण के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इस दौरान विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित झांकियों के साथ स्टाल लगाया गया था। जिसका बारी बारी से मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय अर्द्धशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इंडियन आइडल में प्रस्तुति देकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले बतौली के प्रियांशु मिश्रा ने भी देशभक्ति गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी।

img 20240127 wa000396359462297346892

इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका एलबी अनिता तिवारी एवं शिक्षक सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर राजकुमार अग्रवाल मंडल अध्यक्ष श्रवण दास महामंत्री विन्ध्येश्वरी पैंकरा रंजीत गुप्ता रवि भोय राजकुमार गुप्ता नीरू मिस्त्री मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी सुनील गुप्ता संजय गुप्ता पार्षद रूपेश गुप्ता शिवभरोश बेक मनोज गुप्ता निर्मल गुप्ता विक्की गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता महामंत्री आदित्य अग्रवाल दिव्यप्रकाश मिस्त्री रिंकू गुप्ता सीईओ एस के मरकाम डॉ रितेश जायसवाल बीइओ मिथिलेष सिंह सेंगर,एबीईओ महेश सोनी एसडीएम रवि राही एसडीओपी राजेंद्र मंडावी महाविद्यालय के प्राचार्य एस के टोप्पो प्राचार्य पी एल भगत थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पटवारी हरिश्चंद्र यादव समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारी शिक्षक शिक्षिकाएं स्कूली बच्चे एवं भारी मात्रा में दर्शक उपस्थित थे।