Mainpat Mahotsav 2024: सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, कुमार सत्यम, आरू साहू के गीतों पर थिरका सरगुजा…

अंबिकापुर: मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक कुमार सत्यम और छत्तीसगढ़ की बेटी आरू साहू  के गीत सुनकर महोत्सव में आए लोग बहुत ही ज्यादा उत्साहित हुए।

महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग आनंद लेने पहुंचे थे। मंच पर थिरकते बच्चों और कलाकारों के साथ आम जन ने भी सुर से सुर और कदम से कदम मिलाए। मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल के भोजपुरी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, खेसारी लाल के स्टेज पर पहुंचते साथ लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम के गजलों तुम्हारी दौलत नई नई हैं… याद याद याद, बस याद रह जाती हैं, से समा सुरमई हुआ। छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू के गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। ख्यात कलाकार अमन अक्षर ने रामभक्ति से भरा काव्य पाठ किया।

स्थानीय कलाकारों में आयुष नामदेव, हर्ष पुरी तथा जसमीत कौर के गीतों ने लोगों को आयोजन स्थल में बांधे रखा। वहीं गीत-संगीत के साथ विभिन्न पारम्परिक नृत्यों पर लोग थिरके। कठपुतली नृत्य, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा दुलदुली नृत्य, बुधमन सन्यासी की टीम के द्वारा नगपुरिहा गीत एवं नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

इन्हें भी पढ़िए –अम्बिकापुर..मेडिकल शॉप के आड़ में घर और दुकान से की जा रही थी नशीली इंजेक्शन की बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

बाइक लेने की हैं सोच तो ये 125 CC के टॉप 5 बाइक, जिसमें हैं लुक, पावर और परफॉर्मेंस का शानदार Combination

राशनकार्ड धारकों के पास आखरी मौका, नवीनीकरण की तिथि 15 मार्च तक बढ़ाई गई, जानिए- मोबाईल से कैसे करें Renewal