होली से पहले बाइक लेने की है सोच… तो ये 125 CC के टॉप 5 बाइक, जिसमें है लुक, पावर और परफॉर्मेंस का शानदार Combination

5 Top 125 CC Bikes: यदि आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं। और कम बजट में ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं, जिसकी इंजन के अतिरिक्त मजबूती और बढ़िया माइलेज भी हो। इस कैटेगरी में लोगों की डिमांड के हिसाब से लगभग हर गाड़ी बनाने वाले कंपनी (जैसे- बजाज़, होंडा, और हीरो) बाजार में बहुत सी बाइक उतार चुके हैं। इन दिनों राइडर (बाइक चलाने वाले लोग) 125CC इंजन वाली बाइक बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस रेंज में 5 सबसे किफायती (कम खर्च करनेवाला बाइक या पैसा बचाने वाला बाइक) बाइक।

Bajaj CT125X –

बजाज CT125X इस रेंज में सबसे सस्ती बाइक हैं। जिसका शुरुआती प्राइज 74,016 रुपए हैं और ये कीमत इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट में जाने पर बढ़कर 77,216 रुपए हो जाती हैं। इसमें आपको सिंगल सिलेंडर वाला 124.4cc का इंजन दिया गया हैं, जो 10.7bhp की पावर और 11Nm का पीक टॉर्क पॉवर जनरेट कर सकता हैं। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया हैं। मतलब 5 गियर का बाइक हैं। इस बाइक की माइलेज 61.3 किलोमीटर प्रति लीटर हैं। जो की ARAI द्वारा प्रमाणित हैं।

download282292812291628618078711780837

Honda Shine 125 –

125 CC की रेंज वाली बाइक में सबसे ज्यादा बिकने और लोगो को पसंद आने वाला Honda Shine 125 हैं।  बाज़ार में इसका दो वेरिएंट उपलब्ध (Available) हैं। पहला ड्रम और दूसरा डिस्क हैं। दोनों वेरिएंट की शुरुआती प्राइज ड्रम ब्रेक की 79 हजार 8 सौ रुपए और डिस्क मॉडल की 83 हजार 8 सौ रुपए हैं। होंडा शाइन के दोनों वेरिएंट में आपको 123.94cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया हैं। जिससे 10.59bhp की अधिकतम पावर और 11Nm का पीक टॉर्क पैदा होता हैं। इस इंजन के साथ पांच स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया हैं।

download28229288292604574340383224977

Hero Super Splendor –

Hero Super Splendor पिछले कई सालों से बाज़ार में दबदबा बनाए रखा हैं। इसका भी दो वेरिएंट बाज़ार में उपलब्ध हैं। ड्रम और डिस्क। आपको इसके ड्रम वेरिएंट  80,848 रुपए में और डिस्क ब्रेक वेरिएंट 84,748 रुपए में मिल जाएगा। हीरो सुपर स्प्लेंडर को पावर देने के लिए इसमें सिंगल सिलेंडर का 124.7cc इंजन मिलता हैं। जो की 10.72bhp की पावर और 10.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता हैं। जिसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया हैं।

download28229289294866984046525643819

Honda SP125 –

होंडा SP 125 दमदार माइलेज के साथ साथ स्टाइलिश लुक की चाहत रखने वाले राइडर के लिए बेहतरीन गाड़ी हैं। इसका बाज़ार में तीन वेरिएंट ड्रम, डिस्क और स्पोर्ट्स एडिशन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आपको Honda SP 125 CC की ड्रम ब्रेक 86,017 रुपए, डिस्क ब्रेक 90,017 रुपए और स्पोर्ट्स एडिशन की 90,567 रुपए में मिल जाएगा। होंडा एसपी 125 में मिलने वाला इंजन 124cc का हैं। जो की 10.72 बीएचपी की पावर और 10.9 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता हैं। इसमें भी 5 स्पीड गियर मिल जाएगा हैं।

download282292810296695219206082091581

Bajaj Pulsar 125 –

इस रेंज का सबसे पॉपुलर और शानदार लुक रखने वाला टू व्हीलर बाइक हैं। जिसको लोग उसकी मजबूत डिजाइन, स्पीड और स्टाइल के लिए पसंद करते हैं। इस बाइक की प्राइज 80,416 रुपए से शुरू होकर 94,138 रुपए तक में मिल जाएगा हैं।  बजाज पल्सर 125 को पावर देने के लिए 125cc का इंजन मिलता हैं।जो की 11.64bhp की पावर और 10 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता हैं। इसमें भी 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया हैं।(नोट- ये प्राइज एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं)

download282292811293686539884280531048

इन्हें भी पढ़िए – राशनकार्ड धारकों के पास आखरी मौका, नवीनीकरण की तिथि 15 मार्च तक बढ़ाई गई, जानिए- मोबाईल से कैसे करें Renewal

छत्तीसगढ़: 14 दिन शराब दुकान बंद, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश!

CG Entrance Exam 2024: प्री बीएड, प्री डीएलएड, प्री बीएससी बीएड, प्री बीए बीएड Online रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब हैं Exam!

Mahtari Vandan Yojna: आपको 1 हजार रुपए महीने मिलेंगे या नहीं? जारी हुई महतारी वंदन योजना की अनंतिम लिस्ट, जल्दी चेक करें अपना नाम…