पशु अस्पताल परिसर में मृत बछड़े को लगा दी आग: दो परिचारक सस्पेंड, दो अफसरों शो-कॉज नोटिस, जानिए पूरा मामला

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जिला शासकीय पशु चिकित्सालय बौरीपारा, अम्बिकापुर के परिसर में 24 मार्च को 10 माह के मृत बछड़े को सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला पशु चिकित्सालय के प्रागंण में छोड़ दिए जाने और उक्त मृत पशु को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने की घटना प्रशासन के संज्ञान में आई।

उक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि इस समस्त प्रकरण की जांच अतिरिक्त उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ अरूण सिंह द्वारा की गई। जिसमें पशु चिकित्सालय के प्रागंण में मृत पशु का कुछ भाग जला हुआ पाया गया। इस प्रकरण में पशु चिकित्सालय में पदस्थ परिचारक भागवत राम एवं सखा देवी की लापरवाही प्रदर्शित हुई जिन्होंने घटना की सूचना अपने प्रभारी अधिकारी को नहीं दी और न ही इसकी सूचना नगर पालिका निगम को दी गई।

उन्होंने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के कारण कलेक्टर द्वारा जांच प्रतिवेदन अनुसार तत्काल प्रभाव से दोनों परिचारक को निलंबित किया गया है। साथ ही जिला पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ पी.एल. शोरी (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ) एवं आई. डी. सिंह (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उनके द्वारा जवाब प्रस्तुत किये जाने के पश्चात्‌ अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर सरगुजा द्वारा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अम्बिकापुर को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

इन्हें भी पढ़िए – Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि 7 अप्रैल को नहीं बल्कि इस दिन आएगा, CM साय ने दी जानकारी!

Govinda’s Third Marriage: बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने तीसरी बार रचाई शादी! 60 साल की उम्र में इस महिला के साथ लिए सात फेरे,  VIDEO हुआ VIRAL

मनरेगा मजदूरों के लिए Good News, सरकार ने मजदूरी में की वृद्धि, कर्नाटक में 33₹ बढ़ा मजदूरी दर, जानिए छत्तीसगढ़ और MP में कितना बढ़ा मजदूरी दर ?

7th Pay Commission DA hike 2024: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिला डबल तोहफ़ा, महंगाई भत्ता के साथ बढ़े 9 और भत्ते, मिलेंगे 2 महीने के एरियर का लाभ, 1 अप्रैल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी