Breaking News: अम्बिकापुर में एक्सीडेंट… तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी ठोकर.. एक की मौत, दो गंभीर

अम्बिकापुर। सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगे  सांडबार बेरियर के पास बेलगाम कार चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया है। मामला मणिपुर थानाक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम इंदरपुर निवासी बाबूलाल मिंज अम्बिकापुर से अपने गांव इंदरपुर जा रहा था। इसी दौरान अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग एनएच 130 पर सांडबारू बेरियर के पास अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को ठोकर मार दी। घटना में बाबूलाल को गंभीर चोंट आई है। इसके बाद अज्ञात कार चालक ने फिर एक और बाइक को ठोकर मार दी। जिसमें सपना सुखरी निवासी दो व्यक्ति सवार थे। इसमें से एक व्यक्ति की मौके पर मौत ही गई।

राहगीरों ने घटना की जानकारी मणिपुर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है।