अम्बिकापुर: पुलिस चौकी के समीप मिली अर्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझी… रेप के बाद हुआ था मर्डर.. पति-पत्नी अरेस्ट

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। दरअसल जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मणिपुर चौकी के समीप एक नाबालिग बालिका का अर्धनग्न शव मिला था। मामला हत्या का होने पर पुलिस अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई थी। जिन्हें हत्या के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई। इस मामले में दंपति गिरफ्तार किए गए है। आरोपी ने नाबालिग के साथ ब्लातकार किया। इसके बाद जब नाबालिग ने घटना की बात अपने परिजनों और दोस्तों को बताने की बात कही तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल 23 मई की दोपहर मणिपुर चौकी के समीप युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतिका के गले पर कपड़े का पट्टा लगा हुआ था। इससे उसके हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव परीक्षण के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई। मृतिका की शिनाख्त के पश्चात सरगुजा पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए विशेष टीम छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में रवाना किया। पुलिस द्वारा संदेही आरोपियों की पता तलाश के लिए साइबर सेल की भी मदद ली गई और उसके बैंक डिटेल भी निकलवाए गए। तदपश्चात संदेही आरोपियों को पुलिस द्वारा रायगढ़ से पकड़ने में सफलता मिली। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया।

पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी रेशम लाल राठिया और उसकी पत्नी सीमा राठिया जिनका स्थाई पता बकारूमां उयदपुर, धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ है। जो वर्तमान पता चेउर पारा मणिपुर अम्बिकापुर है। ये दोनों अम्बिकापुर में मृतिका के साथ एक ही जगह पर काम।किया करते थे। घटना दिनांक को आरोपी रेशम लाल ने पीड़िता के साथ गलत संबंध बनाने को कहा। जिसका पीड़िता ने विरोध किया। तो आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। इस पर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजन व सहेलियों को बताने की बात कही। जिसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक अनीता आयाम चौकी प्रभारी मणिपुर, ओ.पी. यादव सरफराज फिरदौसी, सउनि भूपेश सिंह, अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, प्र.आर. पन्ना लाल, सुधीर सिंह, आर. अनुज जायसवाल, जितेश साहू, विरेन्द्र पैकरा, विकाश सिंह, अमित विश्वकर्मा, बृजेश राय, सीनू फिरदौसी, अतुल सिंह, जयदीप सिंह, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह, सुयश पैकरा, लालदेव सिंह, अतुल शर्मा, चंचलेश सोनवानी, मकरध्वज पैंकरा, महेश्वर पैंकरा के साथ जिला रायगढ़ सायबर सेल का सक्रिय योगदान रहा।