सेंट्रल स्कूल से महामाया मंदिर तक बनेगी श्रृंखला

अम्बिकापुर– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर. प्रसन्ना ने बताया है कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य को बताया है कि तहसील एवं जिला मुख्यालय मंे मानव श्रृंखला बनाकर जन सामान्य को मतदान के प्रति जागरूक किया जाना है। उन्होंने बताया है कि जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में सेंट्रल स्कूल से महामाया मंदिर तक मानव श्रृंखला निर्मित किया जाएगा। इस हेतु संबंधितों को पेयजल एवं एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों से विद्यार्थियों को शिक्षकों के साथ निर्धारित स्थल पर प्रातः 8.45 बजे उपस्थित कराने कहा है। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को इसी समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होने कहा है। इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री के.पी.दीक्षित के मोबाईल नंबर  94255 82548 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
विद्यालयों के लिए स्थल निर्धारण
मानव श्रृंखला निर्माण के लिए विद्यालयों हेतु स्थल का निर्धारण कर दिया गया है। केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय से कोल्ड स्टोर तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। दशमेश विद्यालय के बच्चे कोल्ड स्टोर से मारूति शो रूम तक, हाॅलीक्रास कन्या काॅलेज के बच्चे मारूति शो रूम से हाॅलीक्रास गेट, हाॅलीक्रास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे हाॅलीक्रास गेट से बैंक आॅफ इण्डिया तक,  हाॅलीक्रास से.के. स्कूल अम्बिकापुर के बच्चे बैंक आॅफ इण्डिया से काॅलेज छात्रावास तक, राजीव गांधी पी.जी. काॅलेज के बच्चे काॅलेज छात्रावास से अम्बेडकर चैक तक, संत हरकेवल विद्यापीठ के बच्चे अम्बेडकर चैक से सर्किट हाडस तक, साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय अम्बिकापुर के बच्चे सर्किट हाउस से गांधी चैक तक, शासकीय उमावि गांधीनगर के बच्चे गांधी चैक से न्यायालय तक, शासकीय उमावि भगवानपुर के बच्चे न्यायालय से घड़ी चैक तक, अम्बिका मिशन स्कूल के बच्चे घड़ी चैक से देव होटल तक, उर्सूलाईन अम्बिकापुर के बच्चे देव हाॅटल से चित्र मंदिर तक, कन्या काॅलेज अम्बिकापुर के बच्चे अम्बेडकर चैक से गांधी चैक हेतु आरक्षित रहेंगे, सेंट जोंस स्कूल अम्बिकापुर के बच्चे गांधी चैक से घड़ी चैक तक, शासकीय उमावि केदारपुर के बच्चे घड़ी चैक से से महाराजा गली तक, कार्मल स्कूल अम्बिकापुर के बच्चे घड़ी चैक से महाराजा गली तक आरक्षित, सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर के बच्चे चित्र मंदिर से गुरूकृपा काॅम्पलेक्स तक, विवेकानंद स्कूल अम्बिकापुर के बच्चे गुरूकृपा काॅम्पलेक्स से महाराजा गली तक, शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाईन अम्बिकापुर के बच्चे महाराजा गली से हीरो होण्डा शो रूम तक, हाई स्कूल बौरीपारा के बच्चे हीरो होण्डा शो रूम से संगम चैक तक, कन्या उमावि के बच्चे संगम चैक से बैंक आॅफ बड़ौदा तक, मल्टीपरपज अम्बिकापुर के बच्चे बैंक आॅफ बड़ौदा से आकांक्षा तक, नगरपालिका निगम अम्बिकापुर के बच्चे आकांक्षा से पुरी टेंट हाउस तक, मेरिन ड्राइव अम्बिकापुर के बच्चे पुरी टेंट हाउस से अभिनव टाॅकीज तक, सनराईज स्कूल अम्बिकापुर के बच्चे अभिनव टाॅकीज से श्री राम प्रताप सिंह अधिवक्ता निवास तक, हाई स्कूल खैरबार के बच्चे श्री राम प्रताप सिंह निवास से समलाया मंदिर चैक तक, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के बच्चे समलाया मंदिर से महामाया द्वार तक, सिद्धार्थ हायर सेकेण्डरी के बच्चे समलाया मंदिर से महामाया चैक से समलाया मंदिर तक के लिए आरक्षित, ओरियंटल पब्लिक स्कूल के बच्चे महामाया द्वार से महामाया मंदिर तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ. राजकमल मिश्र एनसीसी एवं शासकीय हाई स्कूल ब्रह्मपारा, मोंटफोर्ट स्कूल के बच्चे महामाया द्वार तक आरक्षित, लायन्स क्लब घड़ी चैक, रोटरी क्लब गांधी चैक, नेहरू युवा क्लब संगम चैक, जन शिक्षण संस्थान बनारस चैक, महिला समाख्या सोसायटी बनारस चैक एवं कन्या उमावि मणीपुर को शामिल किया गया है।