महीनो से मनमानी बिजली कटौती और अव्यवस्थाओ को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध……..

अम्बिकापुर

 

नगर निगम क्षेत्र सहित सरगुजा जिले में विद्युत व्यवस्था की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर आज कांग्रेस ने विद्युत मण्डल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शहर सहित जिले भर में जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल किया जाये। गर्मी के दिनों में विद्युत विभाग के द्वारा कटौती करने से लोग परेशान है वहीं दूसरी ओर सरप्लस राज्य की बात कि जाती है किन्तु बिजली हमेशा गोल रहती है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हमेशा विद्युतकर्मीयों के कमी का रोना रोया जाता है तथा विद्युत बिल भी अनाप-शनाप भेजा जाता है, जिससे जनता हमेशा परेशान रहती है। शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं कि जाती है। अतः जल्द ही शिकायतों के लिये नये काउण्टर खोला जाये।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि एकल कनेक्शन का बिल का हजारों-लाखों में आ रहा है, विद्युत विभाग जल्द सुधर जाये नहीं लोग रोजाना यहीं पर धरने दे कर बैठे रहेंगे। श्री अग्रवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है वो तब कि बात हो और अब अच्छे दिन आने वाले हैं तो विद्युत विभाग के पास भी ऐसी शिकायतें नहीं रहेंगी। इस दौरान काफी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ कांगे्रस जिंदाबाद का नारा लगाते हुए विद्युत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान विद्युव विभाग के कर्मचारियों से चर्चा के दौरान विद्युत बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने भी अपनी बात रखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आड़े-हाथों लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता विद्युत मण्डल के कार्यालय में पहुंचे। घेराव में लुण्ड्रा विधायक चिंतामणी महाराज, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, बलराम मुखर्जी, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, ब्लाॅक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मधु दीक्षित, ग्रामीण अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रमोद चैधरी, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, दीनू सोनी, मदन जायसवाल, सरिता पाण्डेय, नसरीना, अजय सिंह, अनुपम फिलिप, दीपक मिश्रा, निरंजन राय, शेखर झारिया, विष्णु सिंहदेव, विशाल सिंह, सतीश बारी, हिमांशु जायसवाल, नितिश चैरसिया, प्रकाश शर्मा, जुही यादव, विकास सोनी, विनोद एक्का, कलीम अंसारी, कृष्णा गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 

 

vk’kh”k oekZ