वेस्टन डिस्टर्बेंस हुआ शांत तापमान में हुआ इजाफा..पारा 40 के पार स्थिर रह गया तो मच जाएगा हाहाकार

अम्बिकापुर

 

सरगुजा में दिन-ब-दिन परा बढ़ता जा रहा है और गर्म हवाए लोगो को हलाकान किये हुए है। अम्बिकापुर में पड रही गर्मी में रविवार की बात करे तो सुबह 11 बजे ही परा 35 डिग्री पहुच गया था और एक दिन पहले शनिवार को पारा 40.4 था लिहाजा अम्बिकापुर में गर्मी पूरे शबाब पर है वही तापमान अभी और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगर तापमान की स्थिति ऐसी ही लगातार बनी रही तो गर्मी से हाहाकार मच सकता है।

मौसम में हवाओ में आद्रता की कमी के कारन तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वही उत्तर भारत में होने वाले वेस्टन डिस्टर्बेंस के शांत होने से अब गर्म हवाए आ रही है जिससे सरगुजा का तापमान बढ़ रहा है और गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। अम्बिकापुर में पड़ रही तेज गर्मी के कारण दोपहर में यहाँ की सदके खाली हो जाती है और बाजार भे सूना रहता है। लोग रोजमर्रा की खरीददारी के लिए या तो सुबह घर से निकलते है या फिर शाम 6 बजे के बाद ही यहाँ के बाजार में रौनक दिखती है।

 

अक्षय मोहन भट्ट मौसम वैज्ञानिक

सरगुजा में बढ़ रही गर्मी के सम्बन्ध में मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट का कहना है की वेस्टन डिस्टर्बेंस के शांत होने से उत्तर भारत से आने वाली हवाओ में आद्रता की कमी हुई है और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं से सरगुजा गर्म हो रहा है उन्होंने बताया की आज की गर्मी को देखकर प्रतीत होता है की तापमान एकाध डिग्री और बढ़ने की उम्मीद है और अगर यह बढ़ा तापमान स्थिर रह गया तो गर्मी से हाहाकार मच जाएगा।