अम्बिकापुर : युवक ने खुद पर किया चाकू से हमला..

सरगुजा

अम्बिकापुर मे आज एक युवक ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया, जिसके बाद उसको उसी के दोस्तो ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, ऐसा कहना है उन ससुराल वालो का जिनके घर उनका दमाद अपनी पत्नी से मिलने आया था। इधर घायल युवक के पिता ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका बेटा अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था।Untitled_0005

दरअसल ब्रह्मरोड निवासी सुमित सोनी का शादी चांदनी चौक मे हुआ था, सुमित अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप मे कुछ ही दिन पहले जेल से छूट कर आया है। लेकिन आज जब वो ससुराल गया तो उसको घायल अवस्था मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जिसको लेकर ससुराल पक्ष का कहना है कि ससुराल वालो को फंसाने के लिए ससुराल पंहुच कर उसने खुद पर चाकू से प्रहार करके आत्मघाती कदम उठाया।

इधर घटना के बाद सुमित के दोस्तो ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। जंहा गंभीर अवस्था मे उसके पेट से चाकू निकाल कर उसका ईलाज किया किया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस भी ये मान रही है कि सुमित ने खुद पर चाकू से हमला किया है,, लेकिन सुमित के पिता का कहना है कि वो अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था, और ससुराल के लोगो ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षो की शिकायत ले ली है, लेकिन ये बात पुलिस जांच का विषय बनी है कि सुमित ने खुद का चाकू मारी या ससुराल वालो ने उसके साथ ऐसा किया है।