63 लाख की डकैती का लगा सुराग..दो संदेही बिहार व कोरबा से गिरफ्तार..!

चांपा पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली सफलता.. 63 लाख 50 की हुई थी लूट
जांजगीर-चांपा (संजय यादव) चांपा के राइटर सेफ कंपनी के दफ्तर से हुई ६३ लाख रुपए की डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। चांपा पुलिस की टीम ने बिहार से डकैती के दो आरोपियों को पकडऩे में कामयाब हुई है। दोनों आरोपियों को सोमवार की सुबह पुलिस ने चांपा थाने में लाकर रखा है। पुलिस अफसरों द्वारा दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पर्याप्त रकम बरामद नहीं हो पाई है। जिनके पास रकम था वे भाग निकले हैं।
ज्ञात हो कि २६ नवंबर को उक्त कंपनी के दफ्तर से हथियार बंद डकैतों ने गार्ड को पिस्टल दिखाकर ६३ लाख रुपए लूटकर भाग निकले थे। डकैती का सुराग लगाने पुलिस २३ दिन तक लगातार भागदौड़ कर रही थी। इसके लिए आईजी पुरूषोत्तम गौतम ने चार जिले की पुलिस को लगाई थी। जांच के लिए पुलिस की टीम बिहार गई थी। चांपा पुलिस की टीम डकैती की सुराग के लिए बिहार गई थी। बिहार में संदेही को पकड़ लिया है। इधर सूत्रों का कहना है कि संदेही बिहार के बजाए पुरानी बस्ती कोरबा के हैं। संदेहियों के नाम हाजी मेमन व मुस्ताक खान सामने आ रहा है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने साढ़े ८ लाख व तीन लाख मिलाकर साड़े ११ लाख रुपए जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए एसपी अजय यादव खुद लगे हुए हैं। वहीं क्राइम ब्रांच की भी टीम पूछताछ के लिए लगी हुई है।
मीडिया पर बेन
जिन संदेहियों को पकड़कर पुलिस लाइ है उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस दौरान पुलिस के सारे अफसर अपना अपना मोबाइल बंद कर दिए हैं। मीडिया से कुछ बताने इनकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ जारी है। घटना क्लीयर नहीं हुआ है। जब तक मामला पूरी तरह से क्लीयर नहीं हो जाता मीडिया से कुछ बोलने राजी नहीं हो रहे हैं।
अजय यादव, एसपी
इस संबंध में एस पी अजय यादव ने फटाफट संवाददाता से कहा है की अभी कुछ बोलना जल्दीबाजी हो जाएगी। मामले की जांच जारी है। बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।