लिपिक संघ का अनूठा प्रयास,संस्थापक के नाम जारी कराया डाक टिकट..

बलरामपुर..छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने डाकघर की ‘माई स्टाम्प स्कीम’ के तहत संघ के संस्थापक एवं आजीवन संरक्षक दादा चन्द्रिका सिंह ज़ी की फोटो वाली डाक टिकट बनवाई है। उक्त डाक टिकट को प्रयोग करके पूरे भारतवर्ष मे कही भी डाक भेजी जा सकती है।

IMG 20190415 WA0026


लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि वर्तमान में शुभकामना संदेश वाली शीट में उक्त डाक टिकट बनवाई गयी है। प्रांतीय कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को इस डाक टिकट के माध्यम से ही नियुक्ति आदेश भेजी जायेगी।

IMG 20190415 WA0027

उन्होने कहा कि दादा चन्द्रिका सिंह ज़ी ने जीवन भर लिपिक हित के लिये संघर्ष किया है, उनके सम्मान में संघ ने यह अनूठी पहल प्रारम्भ की है। भविष्य मे संघ द्वारा शासन स्तर पर जो भी पत्राचार किये जायेंगे, वो सब पत्राचार दादा चन्द्रिका सिंह ज़ी की डाक टिकट में माध्यम से ही किये जायेंगे..
उल्लेखनीय है कि लिपिकों के अधिकारों के लिये संघर्ष करते हुये दादा चंद्रिका सिंह ने अपना पूरा सेवाकाल व्यतीत कर दिया। विगत फरवरी माह में वे सेवानिवृत्त हो गए हैं, परंतु वृद्धावस्था के बावजूद उनके समर्पण और जुझारूपन में कोई कमी नहीं आयी है। वे आज भी लिपिकों के लिये समर्पित रहते हैं। प्रदेश भर के लिपिकों के बीच उनकी छवि एक अनुशासनप्रिय अभिभावक के रूप में है। सभी लिपिक उनके प्रति बेहद सम्मान की भावना रखते हैं। दादा के प्रति आस्था का ही परिणाम है कि उनके हर निर्णय को प्रदेश के सभी लिपिक बिना किसी झिझक के आज भी सर्वमान्य करते हैं।
दादा चन्द्रिका सिंह के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति के लिये संघ के प्रांताध्यक्ष श्री रोहित तिवारी के इस अनूठे प्रयास से प्रदेश भर के लिपिकों में हर्ष व्याप्त है।