सुअर फंसाने के फंदे मे फंसा खतरनाक तेंदुआ…. फिर क्या हुआ ये जानकर आप भी हैरान हो जाएगें

कोरिया(मनेन्द्रगढ)
कोरिया जिले के वनमंडल मनेन्द्रगढ में आने वाले ग्राम मिलनपथरा में लगभग तीस घंटे से फंदे में फंसे तेदुआं को वन विभाग की रेस्क्यू टीम निकाल पाने में सफल हुई। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग लगभग तीन घंटे से अधिक का समय लगा। फंदे में फंसने के कारण तेंदुएं का दाहिना पैर बुरी तहर जख्मी हो गया है जिसे उपचार के लिए काननपेण्डारी बिलासपुर ले जाया गया है। रेस्कयू के दौरान बिलासपुर के कानन पेण्डारी और अम्बिकापुर से आए पशु चिकित्सक के साथ सरगुजा वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
मनेन्द्रगढ के मिलनपथरा गांव में जंगली सुअर के आतंक से गांव वाले इस कदर परेशान थे कि बीते सोमवार की रात ग्रामीणो ने सुअर फंसाने के लिए फंदा लगा दिया , लेकिन इस फंदे मे सुअर की जगह तेंदुआं फंस गया । तेदुएं के फंदे में फंसने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। इसके बाद वन अमले को जानकारी दी गई। मनेन्द्रगढ वनमंडल के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच तो गए लेकिन उनके पास न तो बेहोश करने वाली गन  थी और ना ही कोई ऐसा संसाधन जिससे तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकाल कर उसको सुरक्षित जंगल मे भेजा जा सके। इस स्थिती मे वन अमला दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।
जिसके बाद आज बुधवार की सुबह बिलासपुर व अंबिकापुर की टीम पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने तेंदुएं को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान सैकडों की तादात में ग्रामीण तेंदुएं को देखने पहुंचने लगे। वन अमले ने घायल तेंदुएं को जाल में बांधकर पिजडे में डाला। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए कानन पेण्डारी बिलासपुर ले जाया गया है। काननपेण्डारी के डाक्टर के मुताबिक तेंदुएं का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी है ऐसे में उसे काटना भी पड सकता है। मौके पर पंहुचे अधिकारियो के मुताबिक फंदे मे फंसे तेंदुए की उम्र 7 साल है, जो मंगलवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे से फंसा था।

तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर के रेस्कयू आपरेशन के दौरान सरगुजा वन मण्डल के वन्य प्राणी एंव फील्ड डायरेक्टर एलिफेंट रिर्जव वन संरक्षक  के के विशेन ,, वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ जे आर नायक ,

अम्बिकापुर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक सी.के.मिश्रा , बिलासपुर से आए पशु चिकित्सक डाँ  पी के चंदन  के साथ मनेन्द्रगढ के वन मण्डल के समस्त स्टाफ मौजूद था।
इस सफल आपरेशन मे लगे अधिकारी कर्मचारियो की तस्वरी साथ मे खतरनाक तेंदुआ
indian leopard manendragarh, surgguja cg lepaord , koriya ,cg 3 indian leopard 1manendragarh, surgguja cg