मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ईद-उल-फितर पर दी शुभकामनाएं ..

रायपुर 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ईद-उल-फितर के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि यह त्यौहार देश और दुनिया में सभी लोगों के लिए परस्पर सदभावना, मेल-मिलाप और खुशियों का पैगाम लेकर आता है। हमारे देश में भी सब लोग मिल जुलकर इस पर्व को मनाते हैं। सामाजिक समरसता की यह भावना हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुस्लिम समाज सहित सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।