भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक का प्रवास कार्यक्रम

dharam LAL KAUSHIK_BJP_CG
dharam LAL KAUSHIK_BJP_CG
3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कौशिक जी आज से
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 20 सितंबर से 22 सितंबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री कौशिक जी का भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहला प्रवास है। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री कौशिक जी 20 सितंबर को सुबह 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 1.45 बजे कांकेर पहुंचेंगे। कांकेर से 2 बजे प्रस्थान कर 2.45 बजे केशकाल (जिला-कोण्डागांव) पहुंचेंगे। केशकाल में उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। केशकाल से प्रस्थान कर 3.45 बजे फरसगांव (जिला-कोण्डागांव) पहुंचेंगे, वहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। फरसगांव से प्रस्थान कर 4.45 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और फरसगांव के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे। कोण्डागांव से प्रस्थान कर 6 बजे भानपुरी (बस्तर) पहुंचेंगे, उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। भानपुरी से प्रस्थान कर 6.30 बजे बस्तर पहुंचेंगे, बस्तर के स्थानीय कार्यकर्ताओंं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बस्तर से  जगदलपुर शाम 7 बजे पहुंचेंगे। 21 सितंबर को सुबह 10.30 बजे जगदलपुर से प्रस्थान कर सुकमा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सुकमा से दोपहर 1 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे,  दंतेवाड़ा में प्रदेशाध्यक्ष जी का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। 22 सितंबर को दंतेवाड़ा से बीजापुर 10.30 बजे  (हेलीकाप्टर द्वारा)पहुंचेंगे, वहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। बीजापुर से नारायणपुर दोपहर 1.30 बजे (हेलीकाप्टर द्वारा) पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। दोहपर 3.30 बजे नारायणपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।