पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ

रायपुर
भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रकोष्ठ के संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए कमर कस ली है। आज के बैठक में प्रदेश के संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश के पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व पंचायत मंत्री रामविचार नेताम, प्रकोष्ठ के प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री सुभाऊ कश्यप, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक छत्तरसिंह नायक सहित  प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रदेश के पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रि-स्तरीय पंचायती राज का चुनाव होना है। हमारे पास बहुत कम समय रह गया है। समय को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र के जनता के बीच जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धि को बताना है। उन्होंने कहा केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। प्रदेश की जनता भाजपा के पक्ष में है। इसलिए इस बार त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव में भाजपा जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व पंचायत चुनाव में अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए नवम्बर के मध्य में आचार संहिता लग जाएगा, दिसंबर तक चुनाव पूरा हो जाएगा। फिर पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी से 15 फरवरी के बीच प्रदेश में एक बड़ा सम्मेलन करना है। इसके साथ-साथ अपनी unnamed (26)भूमिका का निर्वहन करते हुए गांव और शहर के मतदाताओं के बीच जाना है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने संगठात्मक जानकारी देते हुए कहा कि  यह बैठक आने वाले आगामी चुनाव की पहली बैठक है। पंचायत प्रकोष्ठ के सदस्यों को नया संकल्प और ऊर्जा के साथ काम में जुट जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध को जितने के लिए संकल्प का होना बहुत जरूरी है। हमें संकल्प के साथ काम करना होगा। एक रणनीति के तहत काम करना होगा। तभी इसका अच्छा परिणाम हमें मिल सकता है। उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि चुनाव की दृष्टि से प्रदेश स्तर के साथ-साथ संभाग, जिला, ब्लॉक व मण्डल के स्तर पर बैठकें आयोजित की जानी है। पिछले चुनाव में 18 जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था, इस बार 27 जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। हमें कठोर परिश्रम करते हुए भाजपा का परचम लहराना है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह पंचायत चुनाव को लेकर प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक है। हमें सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करते हुए काम करना है। विस और लोस का परिणाम हमारे लिए अच्छा रहा है। प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे, बस हमें जरूरत है परिश्रम करने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसी कारण मुद्दा बनाने के लिए नई-नई नौटंकी कर रहे हैं। राशन कार्ड और धान खरीदी को लेकर मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं। हमें प्रदेश के मतदाताओं को बताना है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह साफ कह दिया है कि जो पात्र राशन कार्ड है, उसे राशन जरूर मिलेगा। उनके लिए राशन की व्यवस्था करेंगे। उनका राशन कार्ड निरस्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय सचिव व पूर्व पंचायत मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव में भाजपा का कार्य सराहनीय रहा है। लेकिन आने वाले समय में इससे और बेहतर काम कैसे करे, इस पर विचार करना है। वर्तमान में जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष को समॢपत भावना से काम करना है। पहले पंचायती राज का कोई पहचान नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पंचायती राज प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है और इस दिशा में लगातार काम किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम हमारे सामने हैं। प्रकोष्ठ के प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि पंचायती राज पूरे प्रदेश में एक अलग छाप बनाई है। पंचायती राज में छग को पुरस्कार भी मिला है। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी। संकल्प के साथ आज से अपने-अपने क्षेत्र के काम में जुट जाना है। बैठक का संचालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक छत्तरसिंह नायक ने किया।