अभिताभ के साथ KBC मे रमन का स्वागत … कांग्रेस

kbc-amitabh-raman singh
kbc-amitabh-raman singh

रायपुर19 सितंबर 2014

केबीसी के हाट सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के शामिल होने की समाचार माध्यमों में चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेष कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि अवसर मिलता है मुख्यमंत्री रमन सिंह को केबीसी के हाट सीट पर अवष्य बैठना चाहिये, कांग्रेस इसका स्वागत करती है। कम से कम इसी बहाने छत्तीसगढ़ की जनता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के माध्यम से पिछले एक दषक के अपने अनुतरित सवालो का जवाब भी मुख्यमंत्री से प्राप्त कर लेगी। छत्तीसगढ़ की जनता लगातार राज्य की भाजपा सरकार और उसके मुखिया से राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर जवाब मांग रही है, लेकिन मुख्यमंत्री है कि जवाब ही नहीं देते। राज्य की जनता चाहती है कि:-
1    प्रदेष में पिछले दो दषक से बढ़ रहे माओवाद को नियंत्रित करने में राज्य सरकार क्यों विफल रही है?
2    छत्तीसगढ़ से 17000 से अधिक महिलायें और बच्चियां लापता है छत्तीसगढ़ सरकार उसकी कोई खोज खबर क्यों नहीं लेती?
3    आपकी सरकार ने जनता की गाढ़ी करोड़ो रू. खर्चा कर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट करवाया था, एक लाख करोड़ रू. से भी अधिक के एम.ओ.यू. हुआ, आज तक कितने उद्योगों ने इस एम.ओ.यू. के बाद छत्तीसगढ़ में निवेष किया?
4    2003 में जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तब प्रदेष में 17 लाख परिवार गरीबी रेखा के नीचे निवास करते थे। 2008 में इन गरीब परिवारों की संख्या बढ़ कर लगभग 35 लाख हो गयी। 2013 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 70 लाख के लगभग पहुंच गयी, इसे अब राज्य का विकास मानते है।
5    चुनाव के पहले राषन कार्डधारियों की संख्या बढ़ जाती है चुनावों के बाद इनकी संख्या घटाने की कवायद में आप की सरकार क्यों लग जाती है।