भाजपा पार्षद ने ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण मे भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

TRANSPORT_NAGER_AMBIKAPUR
TRANSPORT_NAGER_AMBIKAPUR

अम्बिकापुर 

अम्बिकापुर के विकास मे बीरबल की खिचडी बन चुके ट्रांसपोर्ट नगर पर अब गंभीर सवाल उठने लगे है। और आर्थिक भ्रष्टाचार के रुप मे ये गंभीर सवाल उठाने वाले सत्ताधारी दल के ही एक नेता है। जिन्होने ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण मे भारी भ्रष्टाचार के दावे किए है।

NAGER_NIGAM_AMBIKAPUR, नगर निगम अम्बिकापुर
NAGER_NIGAM_AMBIKAPUR
a.k.haldaar, nager nigam ambikapur
a.k.haldaar, nager nigam ambikapur

अम्बिकापुर शहर के विकास के साथ ही तकरीबन 6 वर्ष पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर की कल्पना कर निगम प्रशासन ने इसके विकास की आधारशिला रखी थी। और अधोसंरचना निर्माण के नाम पर लाखो रुपए की राशि भी सरकारी खाते से निकाल ली गई थी। लेकिन अब निगम मे सत्ताधारी दल के पार्षद और पूर्व मेयर इन काउंसिल के सदस्य मुरारी लाल बंसल ने ये दावा किया है, शुरुआती दौर मे ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए निकाली गई राशि, निगम के कुछ अधिकारी और जनप्रतिनिधियो ने हजम कर ली है। जिसकी जांच भी हुई लेकिन जांच मे भी वही लोग कुण्डली मार के बैठ गए है।

इधर इस गंभीर आरोपो के सवाल के साथ जब हम निगम आयुक्त ए.के.हलदार के पास जब इन आरोपो की हकीत जानने पंहुचे , तो उन्होने ट्रांसपोर्ट नगर के पहले हुए जांच और पुराने किसी भी मामले से अनभिज्ञता जताई, और टांसपोर्ट नगर के मौजूदा हालतो की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त ने पार्षद मुरारी लाल के सभी आरोप पर चुप्पी साधने की कोशिश की।

ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण मे भ्रष्टाचार के आरोपो के कोई प्रमाणित दस्तावेज आरोप लगाने वाले पार्षद मुरारी लाल अग्रवाल के पास तो नही है । लेकिन उनके गंभीर दावे से हकीकत के आस पास ,, पंहुचा जरुर जा सकता है। लेकिन इसके लिए कारवाही के लिए सक्षम नुमाईंदो के प्रबल इच्छा की जरुरत है।