पांच प्रशासनिक अधिकारियों को नए और अतिरिक्त प्रभार

रायपुर 04 अक्टूबर 2014

राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के नवीन प्रभारों और पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव, संचालक नगरीय प्रशासन, संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय और संचालक विमानन को आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं संचालक विमानन के प्रभार से मुक्त करते हुए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री रजत कुमार, संचालक जनसम्पर्क, मिशन संचालक सर्व शिक्षा अभियान और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन को मिशन संचालक सर्वशिक्षा अभियान और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय और संचालक विमानन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती शम्मी आबिदी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मिशन संचालक सर्वशिक्षा अभियान एवं प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री रविप्रकाश गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री गुप्ता द्वारा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का पदभार ग्रहण करने पर डॉ. कमलप्रीत सिंह इस प्रभार से मुक्त होंगे। श्री भोस्कर विलस सन्दीपन सहायक कलेक्टर कबीरधाम को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी कोरबा के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।