जिरम घाटी मे शहीद स्व मुदलियार को कांग्रेसियो ने किया याद..

अम्बिकापुर

दिवंगत कांग्रेसी नेता स्व. उदय मुदलियार के जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी व महिला कांग्रेस के द्वारा जिला कार्यालय कोठी घर में उन्हें याद किया गया। जिरम घाटी नक्सली हमला में शहीद हुए कांग्रेसी नेता स्व. उदय मुदलियार के जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी छाया चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके द्वारा पार्टी हित में किये गये कार्यों को याद किया।

जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि स्व. मुदलियार मेहनती व पार्टी के लिये मर मिटने वाले नेताओं में से थे, उन्होंने हमेशा पार्टी को वरियता दी, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े हुए थे। उनके द्वारा पार्टी के लिये किये गये कार्य हमेशा याद किये जायेंगे। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि स्व. उदय मुदलियार की जयंती पर आज हमें यह प्रण लेना होगा कि पार्टी के लिये अंतिम दम तक कार्य करना ही पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, मो. इस्लाम, इन्द्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद चैधरी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निरंजन राय, संध्या रवानी, विनोद एक्का, आलोक सिंह, विष्णु सिंहदेव, विकास सिंह, अनिमेश सिन्हा, बालेश्वर तिर्की, विकास, राहुल, संस्कार, आकाश, रशीदा बानो, हमीदा बानो, जूही यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।