छत्तीसगढ़ के एक IPS ने बचाई एक महिला की जान..महिला के साथ एक 3 माह की बच्ची ही थी..मौजूद!..

सुकमा..जिला अस्पताल में भर्ती एक 26 वर्षीय महिला को खुद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने ब्लड डोनेट किया है..और उसकी जान बचा ली गई है..

जानकारी के मुताबिक जिले के धुर नक्सल प्रभावित तेकेलगुड़ा निवासी महिला बुधरी पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी..और महिला के साथ अस्पताल में उसके परिजन भी नही थे..महिला अपने तीन माह के बच्चे के साथ ही अस्पताल के बेड पर लेटे लोगो से मदद की गुहार लगाते देखी गई थी..यहाँ तक की महिला का पति भी कुछ दिनों से बीमार चल रहा है..और इस सम्बंध में शोसल मीडिया पर सरकारी अस्पताल की बेड पर पड़ी इस महिला का फोटो वायरल हुआ..तब पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुँचकर शोसल मीडिया में किये गए पोस्ट की तस्दीक की थी..और डाक्टरो से महिला के सम्बंध में जानकारी ली थी..

बता दे कि डाक्टरो के मुताबिक बुधरी सीवियर एनीमिया नामक बीमारी से ग्रसित है..और उसके शरीर मे खून की कमी है..तब शोसल मीडिया वाट्सएप के पोस्ट को देख एसपी शलभ सिन्हा भी खुद को रोक नही पाए और जिला अस्पताल पहुँच गए ..एसपी ने महिला को ब्लड डोनेट किया..और महिला की जान बचा ली गई..

नगरीय निकाय की जंग