छग सरकार मानषिक दिवालियापन की शिकार : T.S.सिंहदेव

अम्बिकापुर

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला एवं ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रर्दषन के दौरान गांधी चौक पर कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन किया । धान खरीदी मामले मे किए धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विरोध स्वरुप मुख्यमंत्री का पुलता दहन भी किया।

छत्तीसगढ सरकार द्वारा धान खरीदी में बदले नियम के विरोध मे,,अब कांग्रेस सङकों पर उतर आई है। और इसी दौरान समूचे छत्तीसगढ की तरह अम्बिकापुर मे भी कांग्रेसियो द्वारा मुख्यमंत्री डां रमन सिंह का पुतला फूंक गया है।  दरअसल रमन सरकार ने धान खरीदी के नियमो मे कुछ बदलाव किया है। नियमो के मुताबिक किसानो से प्रति एकड 10 क्विंटल धान खरीदी किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जो बात कांग्रेसियो के गले से के नीचे नही उतर रही है,,  लिहाजा कांग्रेस इस फैसले को किसानो विरोधी बता कर आंदोलन पर उतर आई है।  और इसी कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर कांग्रेस ने अम्बिकापुर के गांधी चौक मे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया गया । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने बताया की सरकार का यह फैसला अन्ययपूर्ण और तर्क हीन निर्णय हैं ,, उन्होने ये भी कहा कि यह इस बात का संकेत हैं,,  कि सरकार पूरी तरह से पूंजी पतियों के हाथों गिरवी रख दी गई हैं ,, साथ ही उन्होने यह भी कहा हैं कि रमन सिंह को इस्तीफा देना चाहियें क्योकि अब उनसे यह संभल नही रहा हैं …

इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रदेष सचिव शफी अहमद, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह गप्पूु, गोपाल केषरवानी, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, राकेष गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, नुरूल अमीन, राधे सिंह, प्रदीप वर्मा, अनील चंद्र षुक्ला, मो. इस्लाम, रसीद पंेटर, इंन्द्रजीत सिंह धंजल, अषफाक अली, शैलेन्द्र प्रताप सिंहदेव, मदन जायसवाल, विनित जायसवाल, वेद प्रकाष षर्मा वेदी, राजू अग्रवाल, परवेज आलम, विवके सिंह, मो. नसीम, मुनेष्वर राजवाड़े, प्रभात रंजन, भारत सिंह, रवि सिंह सिद्धु, दीपक मिश्रा, अजय सिंह, आलोक सिंह, वरूण बंसल, सरिता पाण्डेय, चित्रा मिश्रा, सकीला परवीन, जुही यादव, निखिल विष्वकर्मा, जीवन यादव, अनीमेष सिन्हा, संदिप सिन्हा, सतीष बारी, विकल झा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

टीएस सिंहदेव ,  नेता प्रतिपक्ष विधानसभा

छत्तीसगढ प्रदेश की रमन सरकार मानसिक दिवालियापन की षिकार हो गई है । सरकार की आर्थिक स्थिति खराब हो चली है, यहीं कारण है कि पहले राषन कार्ड सत्यापन के नाम पर लोगों के राषन कार्ड अपात्र कर नाम हटाये गये और अब प्रति एकड़ 10 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय सरकार का बेहद अनुचित निर्णय है।